1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से Bitcoin घोटाले को लेकर ED ने की पूछताछ

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से Bitcoin घोटाले को लेकर ED ने की पूछताछ

 Published : Jun 05, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 03:55 pm IST

शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में उनका नाम बिटकॉइन घोटाले में सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में राज को समन जारी किया है, जिसके बाद वह मंगलवार को मुंबई के ईडी ऑफिस में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे हैं और उनसे काफी पूछताछ हुई।

Raj Kundra Shilpa Shetty- India TV Hindi
Raj Kundra Shilpa Shetty

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एकबार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में उनका नाम बिटकॉइन घोटाले में सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में राज को समन जारी किया है, जिसके बाद वह मंगलवार को मुंबई के ईडी ऑफिस में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे और उनसे काफी पूछताछ हुई। बता दें कि इस केस के मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पहले ही पुणे से हिरासत में लिया जा चुका है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया क, राज कुंद्रा इस घोटाले में शामिल है या नहीं इस बात का पता तो जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

गौरतलब है कि बिटकॉइन की एक वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगे गए हैं। अधिकारी ने कहा कि, इस मामले की कुछ कड़ियां राज कुंद्रा से भी जुड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। खबरों के मुताबिक इस वेबसाइट के जरिए लोगों को 2000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

बता दें कि राज कुंद्रा इससे पहले आईपीएल में सट्टाबाजी करने के आरोप में भी फंस चुके हैं। राज और शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक थे। इसके बाद से ही राज कुंद्रा पर 2 साल बैन लगा दिया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन