1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज कुंद्रा के केस के बीच शिल्पा शेट्टी का नया पोस्ट, कहा: जिंदगी का 'पॉज बटन' नहीं दबा सकती

राज कुंद्रा के केस के बीच शिल्पा शेट्टी का नया पोस्ट, कहा: जिंदगी का 'पॉज बटन' नहीं दबा सकती

 Published : Aug 26, 2021 10:22 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 01:10 pm IST

शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। अब उन्होंने लाइफ को लेकर एक पोस्ट साझा किया है।

shilpa shetty latest instagram post on life can not push pause button - India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी  Image Source : INSTAGRAM: SHILPA SHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जिंदगी इस वक्त उतार-चढ़ाव से गुज़र रही है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। वो सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही हैं और उन्होंने खुद ये बात कही है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि वो इस मुश्किल घड़ी का सामना कैसे कर रही हैं और किसी भी हाल में अपनी लाइफ का पॉज बटन नहीं दबा सकती है। गौरतलब है कि शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा कुछ मोबाइल एप्लिकेशनों पर अश्लील क्लिपों के निर्माण एवं वितरण से जुड़े मामले में जुलाई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से फिलहाल जेल में बंद हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है। इसमें लिखा है- 'हम अपने जीवन में पॉज बटन नहीं दबा सकते हैं। हर दिन मायने रखता है। चाहे आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें या फिर सबसे खराब। भले ही एक समय में जीवन तनावपूर्ण हो जाता है, लेकिन क्या हम इसे निकाल सकते हैं? क्या हम वास्तव में ऐसा चाहते हैं? हमारी जिंदगी की घड़ी लगातार चलती रहती है, चाहे कुछ भी हो। बेहतर है कि हर समय को जिएं, न कि हमेशा के लिए खो दें। जितना हो सके, मैं अपनी लाइफ में एक समय निकालना चाहती हूं, मैं हर पल को पूरी तरह जीना चाहती हूं।' इस पोस्ट के साथ ये भी लिखा है- 'हर पल जियो।'

शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के तौर पर लौटीं, नया प्रोमो हुआ आउट

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट 

शिल्पा काम पर भी वापस लौट आई हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वो अपने पुराने अंदाज में सेट पर वापस लौट आई हैं। खबरों की मानें तो जब वो पहले दिन सेट पर पहुंची थीं तो काफी इमोशनल भी हो गई थीं। 

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि वो और उनका परिवार मीडिया ट्रायल के लायक नहीं है। वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करेंगी, क्योंकि यह विचाराधीन है और उन्होंने मीडिया से कुछ गोपनीयता के लिए अनुरोध किया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। 

शिल्पा शेट्टी की कमबैक मूवी 'हंगामा 2' भी इसी दौरान रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन