1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी पर नेताओं के बयान बेतुके: शिल्पा

सनी पर नेताओं के बयान बेतुके: शिल्पा

 Written By: IANS
 Published : Sep 04, 2015 11:29 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 11:34 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सनी लियोन का समर्थन करते हुए कहा है कि अभिनेत्री पर नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां मूर्खतापूर्ण है। सनी के कंडोम विज्ञापन पर नेताओं की टिप्पणियों से बड़ा विवाद पैदा

सनी पर नेताओं के बयान...- India TV Hindi
सनी पर नेताओं के बयान बेतुके: शिल्पा

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सनी लियोन का समर्थन करते हुए कहा है कि अभिनेत्री पर नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां मूर्खतापूर्ण है। सनी के कंडोम विज्ञापन पर नेताओं की टिप्पणियों से बड़ा विवाद पैदा हो गया है।

इंडियन मर्चेट चैंबर की महिला शाखा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी 2015 में पहुंचीं शिल्पा से जब इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "ये सब बेकार लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं। मुझे नहीं लगता कि हर कोई ऐसा सोचता है, यह काफी बेतुकी बात है। ऐसी चीजें हर जगह हो रही हैं और हर तरफ विवाद है और यह सबसे ज्यादा बेतुकी बात है कि आप इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हाथ की पांचों उंगलियां एक जैसी नहीं होतीं। केवल सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें। भारत एक महान देश है और मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं।"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा है कि सनी के कंडोम विज्ञापनों के कारण देश में दुष्कर्म की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। उनके इस बयान पर भोजपुरी फिल्मों के गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी समर्थन दिया है।

शिल्पा ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में उनके साथ हुए रंगभेद विवाद और रिचर्ड गेरे के चुम्बन विवाद को भी साझा किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन