1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस के घर से निकलते ही शिल्पा शिंदे के हाथ लगा एक शानदार ऑफर, जानकर आप भी खुश हो जाएंगे

बिग बॉस के घर से निकलते ही शिल्पा शिंदे के हाथ लगा एक शानदार ऑफर, जानकर आप भी खुश हो जाएंगे

 Published : Jan 17, 2018 09:41 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 09:47 pm IST

शिल्पा ने ये कन्फर्म नहीं किया है कि वो इस ऑफर को स्वीकार करेंगी या नहीं।

Shilpa shinde - India TV Hindi
Shilpa shinde

नई दिल्ली: बिग बॉस ऐसा रिएलिटी शो है जिसे जीतने वाले प्रतिभागी के पास ऑफर्स की झड़ी लग जाती है। पहले ही सपना चौधरी, अर्शी खान और बंदगी कालरा को ऐसे ऑफर मिल चुके हैं। अब बात बिग बॉस की विनर की है तो ऑफर भी तो बिग ही होगा। आपने शिल्पा शिंदे को घर में खाना बनाते तो कई बार देखा होगा, जल्द ही वो फिर से आपको रोटियां बनाती नजर आएंगी। जी हां, उन्हें मिला है एक बड़े ब्रैंड के एड का ऑफर, ये ऑफर उन्हें आटा कंपनी की तरफ से मिला है।

आपने देखा ही होगा सीजन की शुरुआत से ही शिल्पा ने किचन में अपना हक जमा लिया था। पूरे सीजन वो सिर्फ पराठे बनाते ही नजर आई हैं। चाहे लड़ाई हो या दोस्ती वो सभी को खाना जरूर खिलाती थीं। कुछ ने इसे उनकी स्ट्रैटजी कहा तो कुछ ने उनका कोमल मन। वहीं बिग बॉस के घर में आकाश और अर्शी ने तो उन्हें मां तक का दर्जा दे दिया था। वो उन्हें शिल्मा कहकर बुलाने लगे थे। अब वो बाहर आ गई हैं लेकिन बाहर भी उन्हें इसी नाम से बुलाया जाता है। शिल्पा की इसी इमेज को ध्यान में रखते हुए उन्हें आटा कंपनी का प्रचार करने का मौका मिल गया है। खबरों के मुताबिक इसके लिए उन्हें काफी बड़ी धनराशि ऑफर हुई है।

Shilpa shinde
Shilpa shinde

हालांकि अभी शिल्पा ने ये कन्फर्म नहीं किया है कि वो इस ऑफर को स्वीकार करेंगी या नहीं, क्योंकि अभी उन्हें बिग बॉस के घर से निकले ज्यादा दिन नहीं हुआ है। बता दें, शिल्पा शिंदे जल्द ही कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट’ की रात में पुनीश, विकास और अर्शी के साथ नजर आने वाली हैं।

Shilpa shinde
Shilpa shinde

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन