1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शोले' की अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में हुआ निधन

'शोले' की अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में हुआ निधन

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 04:17 pm IST

अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का 14 दिसंबर की शाम को मुंबई में निधन हो गया। गीता ने गुलजार की 1972 में आई फिल्म 'परिचय' से अपनी शुरूआत की थी।

gita siddharth kak- India TV Hindi
गीता सिद्धार्थ काक का निधन

अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का 14 दिसंबर की शाम को मुंबई में निधन हो गया। अभिनेत्री को एम. एस. सथ्यु की 1973 में आई क्लासिक 'गरम हवा' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।

गीता ने गुलजार की 1972 में आई फिल्म 'परिचय' से अपनी शुरूआत की थी, जिसमें जितेंद्र और जया भादुड़ी जैसे कलाकार भी थे। वह सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड स्क्रीन पर एक जाना पहचाना चेहरा थीं। गीता ने 'शोले', 'त्रिशूल', 'डिस्को डांसर', 'राम तेरी गंगा मैली', 'शौकीन', 'अर्थ', 'एक चादर मैली सी', 'गमन' और 'दूसरा आदमी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने टेलीविजन होस्ट-निमार्ता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निमार्ता सिद्धार्थ काक से शादी की, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो 'सुरभि' के लिए जाना जाता है, जो 1990 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं।

गीता और सिद्धार्थ काक की बेटी अंतरा एक डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर हैं।

अभिनय के अलावा गीता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन