1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शोले के 'सांभा' मैकमोहन की बेटियां बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू

शोले के 'सांभा' मैकमोहन की बेटियां बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू

 Published : May 17, 2019 10:37 pm IST,  Updated : May 17, 2019 10:37 pm IST

सांभा का रोल निभाने वाले एक्टर मैक मोहन तो अब इस दुनिया में नहीं रहें लेकिन उनकी बेटियां मंजरी और विनती माकिजानी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। 

मैकमोहन- India TV Hindi
मैकमोहन

मुंबई: 'शोले' तो आपको याद ही होगी? ये फिल्म याद आती है तो सबसे पहले कौन सा डायलॉग याद आता है? हम बताते हैं- ''अरे ओ सांभा''। इस फिल्म में सांभा का रोल निभाने वाले एक्टर मैक मोहन तो अब इस दुनिया में नहीं रहें लेकिन उनकी बेटियां मंजरी और विनती माकिजानी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। दोनों जो फिल्म करने जा रहे हैं वो स्केटबोर्डिंग पर आधारित है। यह स्केटबोर्ड पर बनने वाली अपनी तरह की पहली फिल्म है। इस फिल्म का नाम होगा 'डेजर्ट डॉल्फिन'। विनती खुद इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, "फिल्म की कहानी राजस्थान के एक गांव में रहने वाली लड़की प्रेरणा की है। प्रेरणा गांव में रुढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए आगे बढ़ती है। उसकी मुलाकात ग्राफिक आर्टिस्ट जेसिका से होती है और फिर वो सपना देखती है स्केटबोर्डिंग का। इस फि्लम के लए उदयरपुर के खेमपुर नाम के गांव में 14500 स्क्वॉयर फीट का स्केटिंग एरिया बनाया गया है।''

बता दें, मजंरी के लिए सिनेमा की दुनिया नी नहीं है। वो राइटर-डायरेक्टर और लॉस एंजिल्स बेस्ड फिल्ममेकर हैं। पिछले 12 सालों से वो फिल्म मेकिंग से जुड़ी़ हैं और कई नेशनल इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

Also Read:

सृष्टि रोड संग रोमांस पर बोले रोहित सुचांती- हम दोस्ती से आगे नहीं जा सकते

टाइगर श्रॉफ ने बाईचुंग भूटिया बायोपिक के अफवाहों का किया खंडन, कहा- ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन