1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली की RRR की शूटिंग दोबारा हुई शुरू, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय, आलिया की फिल्म

राजामौली की RRR की शूटिंग दोबारा हुई शुरू, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय, आलिया की फिल्म

 Published : Oct 06, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 04:00 pm IST

5 अक्टूबर से, हैदराबाद में फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स के प्रमुख सदस्यों के साथ काम फिर से शुरू हो गया है।

RAJAMOULI, RR- India TV Hindi
राजामौली की RRR की शूटिंग दोबारा हुई शुरू Image Source : TWITTER- RRR

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से हुई महामारी की वजह से रोक दी गई थी। अब एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बीते दिन यानी 5 अक्टूबर से, हैदराबाद में फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स के प्रमुख सदस्यों के साथ काम फिर से शुरू हो गया है। 

इस बारे में बताते हुए निर्देशक राजामौली ने कहा- "यह बहुत लंबा ब्रेक था और यह समय केवल फिल्म के लिए चीजों को बेहतर बनाने में मददगार था। पूरी टीम वापसी के लिए तैयार है और चीजों के बदलने से पहले हमने जो काम शुरू किया था उसे फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित है। मैं दर्शकों को फिल्म दिखाने का इंतजार कर रहा हूं। इस कठिन वक़्त में उनका समर्थन अविश्वसनीय रहा है और पूरी टीम उनके अपार समर्थन के लिए आभारी है "

एनटीआर द्वारा अभिनीत भीम के किरदार का पहला लुक 22 अक्टूबर को रिलीज़ करने के लिए तैयार है। इससे पहले, राम चरण के किरदार रामा राजू के पहले लुक के प्रति मिली प्रतिक्रिया अभूतपूर्व थी। 

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जो डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत निर्मित है। फ़िल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस सहित कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

 यह फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन