1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर के फैंस ने लुटाया प्यार, खुद बनाई एक्ट्रेस के 'नागिन' लुक की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर के फैंस ने लुटाया प्यार, खुद बनाई एक्ट्रेस के 'नागिन' लुक की तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:54 pm IST

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनकी आगामी फिल्म 'नागिन' के लिए तैयार किया है।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHRADDHA KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनकी आगामी फिल्म 'नागिन' के लिए तैयार किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इनके कैप्शन में लिखा, "कुछ बेहद ही शानदार आर्ट वर्क्‍स और एड्टिस को साझा कर रही हूं, जिन्हें आप सबने हैशटैगनागिन के प्रति अपने प्यार और खूब सारे प्रयास के साथ तैयार किया है। आप सभी ने मेरे दिल को आभार से भर दिया है। आपको बहुत बहुत शुक्रिया।"

श्रद्धा ने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'नागिन' पर आधारित तीन फिल्मों की एक फ्रैंचाइजी में शामिल हुई हैं, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित किया जाना है।

यह एक लव स्टोरी होगी, जिसमें मेकर्स की योजना शानदार विजुअल एफएक्स के साथ तैयार करने की है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन