मुंबई: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म 'साइना ' की शूटिंग कर रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह इस नए सफर को शुरू करने के लिए रोमांचित हैं। श्रद्धा ने सोमवार रात फिल्मकार अमोल गुप्ते और निर्माता भूषण कुमार के साथ फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की।
Related Stories
उन्होंने लिखा, "हम शूटिंग शुरू कर रहे हैं। इस नए सफर को शुरू करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। आप सबकी शुभकामनाएं चाहिए।"

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी।
अभिनेत्री ने अमोल गुप्ते द्वारा लिखे एक पत्र को भी साझा किया, जिसमें लिखा है, "हमारी प्रिय बेटी श्रद्धा, साई को याद करते हुए तुम्हारा नाम साइना रखते हैं..इस सफर को अपने लिए सबसे यादगार बनने दो..प्रिय बच्चा हम तुमसे प्यार करते हैं।"

अपनी भूमिका की तैयारी के लिए श्रद्धा कथित रूप से भारतीय टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की निगरानी में प्रशिक्षण लेती रही हैं।
Also read:
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर-अमिताभ
'तुम्बाड' का डरावना ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
सैफ, राधिका और चित्रांगदा की फिल्म 'बाजार' के लुक पोस्टर रिलीज