1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रेयस तलपड़े ने ऐप लांच करने के लिए इंस्टा पर साझा किया वीडियो

श्रेयस तलपड़े ने ऐप लांच करने के लिए इंस्टा पर साझा किया वीडियो

 Published : Aug 26, 2019 09:58 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 09:58 pm IST

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने सोमवार को अपना ऐप लॉन्च करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। 

श्रेयस तलपड़े- India TV Hindi
श्रेयस तलपड़े

नई दिल्ली: अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने सोमवार को अपना ऐप लॉन्च करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो श्रेयस के प्रशंसकों को उनके ऐप से परिचित कराने के लिए साझा किया गया। वीडियो में उन्हें उनकी पत्नी के आदेशों का पालन करते हुए, दैनिक कार्यो को पूरा करते हुए, व्यायाम करने के साथ ही उनके जीवन के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया गया है।

श्रेयस ने खुलासा किया कि इस ऐप के जरिए जहां उनके प्रशंसक उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और दिनचर्या के बारे में अपडेट रह सकते हैं, वहीं वे उनसे अभिनय टिप्स भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरिए प्रशंसक उनके आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

'इकबाल' फिल्म के अभिनेता श्रेयस ने कहा, "यह ऐप न केवल लोगों को मेरे साथ जुड़ने का अवसर देगी, बल्कि पेशेवर और सामाजिक रूप से भी उनके अपने जीवन में योगदान देगी। यह मेरे लिए एक बड़ा क्षण है और मैं इसके लिए काफी लोगों के समर्थन की उम्मीद कर रहा हूं।" श्रेयस अपनी आगामी फिल्म 'पोस्टर बॉय-2' में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन