1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

 Published : Jul 22, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 04:44 pm IST

अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन अमृतसर पहुंची हुई हैं। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और इस अनुभव को शानदार बताया।

shruti- India TV Hindi
shruti

अमृतसर: अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन अमृतसर पहुंची हुई हैं। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और इस अनुभव को शानदार बताया। श्रुति ने एक बयान में कहा, "यह एक सुखद अनुभव था। मैं बचपन से ही यहां आना चाहती थी, लेकिन मौका नहीं मिला। यहां की ऊर्जा और वातावरण को बयां नहीं किया जा सकता। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं और वे मेहमानों का बहुत ख्याल रखते हैं। मैं इस अद्भुत अनुभव के लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।"

सूत्र के अनुसार, अभिनेत्री एक ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं। वह शुक्रवार को अमृतसर गईं। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में रात की आरती में भी हिस्सा लिया।

सूत्र ने बताया, "चूंकि अगले दिन उनका कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था, इसलिए उन्होंने स्वर्ण मंदिर जाने और वहां मत्था टेकने का फैसला किया।"

अभिनेत्री जल्द ही बड़े पर्दे पर तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म 'यारा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अमित साथ नजर आने वाले हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन