विक्की डोनर के साथ लगातार बाला तक हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज हो गया। जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना समलैंगिक प्रेमी के रुप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का एक ट्रेलर आयुष्मान ने शेयर किया है।
Related Stories
इस पोस्टर को रिलीज करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'कार्तिक का प्यार हो कर रहेगा अमन।' आपको बता दें कि फिल्म में कार्तिक का किरदार आयुष्मान निभा रहे हैं और जितेंद्र अमन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। पोस्टर की बात करें तो आयुष्मान जितेंद्र के ऊपर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नीना गुप्ता, गजराज राव सहित अन्य लोग जितेंद्र की शादी को खराब करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
इस फिल्म की कहानी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन आयुष्मान का इस बारे में कहना है कि ये महत्वपूर्ण संदेश वाली फिल्म है जो पूरी तरह से एक पारिवारिक है और इसे मेरे फैंस अपने घरवालों के साथ बेहिचक देख सकते हैं।
देखें ट्रेलर-