1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्ट्रगल के दौरान खुद को ये बात बोलते थे 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी, जानकर खुश हो जाएंगे आप

स्ट्रगल के दौरान खुद को ये बात बोलते थे 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी, जानकर खुश हो जाएंगे आप

 Written By: IANS
 Published : Aug 23, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 01:36 pm IST

सिद्धांत चतुर्वेदी 'फोन भूत' और 'बंटी बबली' के सीक्वल में दिखाई देंगे। वो दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं।

siddhant chaturvedi- India TV Hindi
'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने स्ट्रगल के दौरान का किस्सा बताया है  Image Source : INSTAGRAM: @SIDDHANTCHATURVEDI

नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने पिछले साल गली बॉय में रैपर एमसी शेर का रोल किया था। उनका कहना है कि वह अपने दिमाग में हमेशा से स्टार ही रहे, भले ही वह ऑडिशन की लाइन में क्यों न खड़े हों। आज सिद्धांत के ट्विटर पर 31.5 हजार से अधिक और इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन यानि कि 15 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

लॉकडाउन के दौरान रिलीज किए गए गाने 'धूप' को मिली शोहरत को लेकर वे खासे उत्साहित हैं। इसके बाद खुद को स्टार मानने को लेकर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जब मैं कुछ नहीं था और ऑडिशन के लिए जाता था, जब भी मैं सपने देखता था या सोने से पहले, मैं हमेशा खुद से कहता था 'मैं एक स्टार हूं और बात सिर्फ इतनी है कि यह दुनिया को पता नहीं है। अभी दुनिया का एक हिस्सा ही मुझे जानता है, जब तक कि हर कोई मुझे नहीं जानने लगेगा, मैं कोशिश करता रहूंगा।"

कॉलेज में सुशांत ने 'चिकनी चमेली' गाने पर जमकर लगाए थे ठुमके, सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

27 वर्षीय अभिनेता नहीं चाहते हैं कि उनका काम सिर्फ भारत तक ही सीमित हो। उन्होंने कहा, "दुनिया इतनी बड़ी है और ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन तक मेरा काम पहुंचना जरूरी है। मैं चाहता हूं कि यह भारत तक सीमित न रहे बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाए।"

वो कहते हैं, "मैं अपने दिमाग में हमेशा एक स्टार ही रहा। भले ही मैं ऑडिशन लाइन में 13 वें, 14 वें या 100 वें नंबर पर खड़ा था।"

अभिनेता के पास तीन फिल्में हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में काम किया है। कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ वह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में स्क्रीन साझा करेंगे। इसके अलावा वह 2005 की हिट फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन