Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 14, 2021 08:41 am IST, Updated : Mar 14, 2021 08:47 am IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है।

Siddhant Chaturvedi tests coronavirus positive - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: SIDDHANTCHATURVEDI 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को हुआ कोरोना

कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर तेजी से पसार रहा है और फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार इसकी चपेट में आ रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेई और आशीष विद्यार्थी के बाद अब 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। 

27 साल के सिद्धांत ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा - 'मेरी फिक्र करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं कंफर्म कर रहा हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। डॉक्टर की सलाह पर मैं सारी एहतियात बरत रहा हूं। पॉजिटिव रहकर इससे निपट रहा हूं।'

Video: कोरोना वायरस की चपेट में आए अभिनेता आशीष विद्यार्थी, अस्पताल में भर्ती

Siddhant Chaturvedi tests coronavirus positive
Image Source : INSTAGRAM सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया स्टेटस 

सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक दिन पहले ही पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो किसी कमरे में नज़र आ रहे हैं और खिड़की के पास बैठे हुए हैं। उन्होंने इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'मेरी खिड़की से तो दुनिया चौकोर लगती है, काश इसके सारे कोने बराबर होते।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो फोन भूत में ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ के साथ नज़र आएंगे। इसके अलावा वो 'बंटी और बबली 2' में लीड रोल निभा रहे हैं। सिद्धांत ने कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अनाम फिल्म की भी शूटिंग की है। 

कोरोना की चपेट में आए कई सेलेब्स 

आपको बता दें कि बॉलीवुड में और भी कई सेलेब्स हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेई और आशीष विद्यार्थी शामिल हैं। 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement