1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ससुराल सिमर का' में नज़र आएंगे सिद्धार्थ वासुदेव

'ससुराल सिमर का' में नज़र आएंगे सिद्धार्थ वासुदेव

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 04:17 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 04:31 pm IST

मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' में भुजंग शास्त्री की भूमिका निभा चुके टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ वासुदेव अब धारावाहिक 'सुराल सिमर का' में नजर आने वाले हैं। एक बयान में

- India TV Hindi

मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' में भुजंग शास्त्री की भूमिका निभा चुके टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ वासुदेव अब धारावाहिक 'सुराल सिमर का' में नजर आने वाले हैं। एक बयान में कहा गया कि वह इसमें राय बहादुर राजवीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह किरदार बहुत बड़बोला है और इसकी बातों में थोड़ी सी शायरी शामिल है।

सिद्धार्थ इस वक्त 'ससुराल सिमर की' शूटिंग में व्यस्त हैं। वह पूर्व में 'कसम से' और 'बुद्ध' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

'ससुराल सिमर का' में दीपिका सैमसन (सिमर) और धीरज धूपर (प्रेम भारद्वाज) के साथ ही अविका गौर (रोली) और मनीष रैसिंघन (सिद्धार्थ भारद्वाज) मुख्य भूमिका में हैं।

सिद्धार्थ दो अप्रैल को प्रसारित होने वाली कड़ी के जरिए धारावाहिक में शामिल हो जाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन