1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग की शुरू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग की शुरू

 Published : May 07, 2019 02:33 pm IST,  Updated : May 07, 2019 02:33 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू कर दी है।

Shershaah - India TV Hindi
Shershaah  Image Source : INSTAGRAM

सिद्धार्थ मल्होत्रा(Sidhartha Malhotra) और कियारा आडवाणी(Kiara Adwani) ने अपनी आने वाली फिल्म शेरशाह (Sheshaah)की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। शेरशाह कारगिल हीरो विक्रम बत्रा के जीवन पर बनाई जाएगी। फिल्म में सिद्धार्थ विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। शेरशाह को विष्णु वर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं और संदीप श्रीवास्तव ने फिल्म की कहानी लिखी है।

शेरशाह इंडियन आर्मी ऑफिसर कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी है। जो 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वह विक्रम बत्रा और उनके जुड़वा विशाल बत्रा दोनों का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग आज से चंडीगढ़ में शुरू हुई है। शूटिंग की एक फोटो  धर्मा प्रोडक्शन ने शेयर की है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ लेफ्टि. वाई के जोशी और विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल बत्रा भी नजर आ रहे हैं।

शेरशाह के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- यह उनकी पहली बायोपिक होने वाली है। जिसके लिए वह बहुत एक्साइटिड हैं। उन्होंने कहा- हम डबल रोल को बहुत प्लानिंग के साथ डील करने वाले हैं। विक्रम बत्रा आर्मी में बहुत से लोगों को प्रभावित करते हैं। मैं नहीं कहता वह ऐसी पर्सनालिटी हैं जिसके बारे में सभी को पता होगा मगर मुझे लगता है यह ऐसी कहानी है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

आपको बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह परिणीति चोपड़ा के अपोजित नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने तारा सुतारिया के अपोजित 'मरजावां' की शूटिंग खत्म की है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में रखने जा रही हैं कदम, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Student of the year 2 का 'जट्ट लुधियाने दा' गाना हुआ रिलीज, टाइगर, तारा और अनन्या ठुमके लगाते आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन