1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Metoo की गाज, इंडियन आइडल से फिर आउट होंगे अनु मलिक!

#Metoo की गाज, इंडियन आइडल से फिर आउट होंगे अनु मलिक!

 Published : Nov 06, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 05:15 pm IST

मी टू मूवमेंट ने एक बार फिर अनु मलिक के लिए फजीहत पैदा कर दी है। कहा जा रहा है कि वो फिर से इंडियन आइडल से आउट होने जा रहे हैं।

anu malik will be out from indian idol- India TV Hindi
इंडियन आइडल से बाहर होंगे अनु मलिक!

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर एक बार फिर मीटू की गाज गिरी है। अनु मलिक पर एक बार फिर मीटू के आरोप लगने के बाद उन्हें एक बार फिर से इंडियन आइडल के शो से जज के पद से हटाया जा सकता है। हालांकि अभी पुख्ता तौर पर जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि शो के मेकर्स अनु मलिक की छवि को लेकर अब और रिस्क नहीं लेना चाह रहे।

मालूम हो मीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने अनु मलिक पर बदतमीजी के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें इंडियन आइडल की जज की कुर्सी से हटा दिया गया था। मगर इस सीजन के साथ फिर से अनु मलिक इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आए। लेकिन कुछ ही दिन बाद अनु एक बार और महिलाओं के मीटू आरोपों से घिर गए। पहले सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब नेहा भसीन ने ट्वीट कर अनु मलिक के गलत व्यवहार की आलोचना की है।

सोना महापात्रा के ट्वीट का नेहा भसीन ने जवाब देते हुए लिखा- मैं आपसे सहमत हूं। हम सेक्सिस्ट समाज में रहते हैं। अनु मलिक प्रीडेटर हैं। मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों की वजह से वहां से भाग गई थी। मैं खुद को उस मुश्किल परिस्थिति में डालना नहीं चाहती थी। वह स्टूडियों में सोफे पर लेटे हुए थे और मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे। जिसके बाद मैं वहां से झूठ बोलकर निकल गई।

नेहा ने लिखा- मैंने झूठ बोला की मेरी मां नीचे इंतजार कर रही हैं। इसके बाद अनु मलिक ने मुझे कॉल और मैसेज दोनों किए मगर मैंने उनका जवाब नहीं दिया। मैं वहां अनु मलिक को अपनी सीडी देने गई थी ताकि मुझे एक गाने का मौका मिल सके। वह बड़े हैं और इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसा उन्होंने किया।

आपको बता दें सोना महापात्रा ने ट्वीट किया था- भारत को जगाने के लिए केवल निर्भया स्तर की त्रासदी लगती है। मीटू मूवमेंट के दौरान अनु मलिक के खिलाफ बोलने के कुछ दिन बाद मुझे जज की कुर्सी छोड़ने के लिए कहा गया था।  मेरे को-जज ने कहा था- मैंने अनु मलिक को जो पब्लिसिटी दी है उससे दूसरे शो की टीआरपी बढ़ गई है। 1 साल बाद यह प्रीडेटर उसी कुर्सी पर वापिस आ गया है।

सोना महापात्रा ने सचिन तेंदुलकर पर भी अपना नाराजगी जताई है। सचिन तेंदुलकर ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन