नई दिल्ली: अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि मातृत्व से उन्हें विकसित होने में मदद मिली है और उनके लिए यह जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। सोहा ने 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की थी और दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है जिसका जन्म 2017 में हुआ।
Related Stories
क्या माता-पिता बनने के बाद सोहा और कुणाल किसी तरह विकसित हुए हैं, इस पर सोहा ने ईमेल पर आईएएनएस से कहा, "हां, मुझे लगता है कि अलग-अलग इंसान और एक दंपति के रूप में हम विकसित हुए हैं। शादी और माता-पिता बनने के बाद आप एक नए शख्स के रूप में सामने आते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार में सबसे छोटी हूं, मैं कभी किसी और के लिए जिम्मेदार नहीं रही। मुझे कभी किसी की देखभाल नहीं करनी पड़ी। मैंने कभी भी डायपर नहीं बदला न किसी को खिलाया या न किसी को सुलाया या किसी का ख्याल रखा। तो, यह वास्तव में मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या हर वक्त इनाया पर नजर रखना उन्हें मुश्किल लगता है, उन्होंने कहा, "हर समय किसी को देखना चुनौतीपूर्ण और थकाऊ हो सकता है लेकिन आप जानते हैं कि यही जीवन है। आपको यह समझना होगा कि जीवन अब अलग है और यह कभी भी समान नहीं रहता है।"
Also Read:
Nach Baliye 9: एक्स-कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव साथ आएंगे नज़र?
कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक