1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' का हिस्सा होने पर गर्व : सोनाक्षी सिन्हा

'कलंक' का हिस्सा होने पर गर्व : सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Jan 09, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 06:35 pm IST

'कलंक' में आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर हैं। अभिषेक वर्मन इसके निर्देशक हैं। फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कई सितारों से सजी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है। अभिनेत्री ने मंगलवार को फिल्म की शूटिंग पूरी की। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जाहिर की। 

उन्होंने लिखा, "बस साल की शुरुआत है और एक नई फिल्म का अंत! 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है। एक ऐसी फिल्म जिसका हिस्सा होने पर मुझे गर्व है। आप सबके द्वारा फिल्म देखे जाने का बेसब्री से इंतजार है।"

'कलंक' में आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर हैं। अभिषेक वर्मन इसके निर्देशक हैं। फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

राकेश रोशन की सर्जरी का अपडेट: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया फाइटर तो रितिक रोशन ने बताया कि सर्जरी हुई सफल

शाहरुख खान बोले- 'मैं KING हूं, मैं वो करूंगा जो करना चाहता हूं'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन