1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा को हेडफोन्स की जगह मिला लोहे का टुकड़ा, ट्विटर ने ऐसे किया रिएक्ट

सोनाक्षी सिन्हा को हेडफोन्स की जगह मिला लोहे का टुकड़ा, ट्विटर ने ऐसे किया रिएक्ट

 Published : Dec 13, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 12:39 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट को अपने ट्विटर हैडंल पर जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, सोनाक्षी ने हेडफोन्स मंगाए थे, लेकिन उसकी जगह लोहे का टुकड़ा आ गया।

 Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट को अपने ट्विटर हैडंल पर जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, सोनाक्षी ने हेडफोन्स मंगाए थे, लेकिन उसकी जगह लोहे का टुकड़ा आ गया। सोनाक्षी के ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के एक शख्स ने अपना अनुभव बताते हुए कहा था कि उसे फोन की जगह ईंट डिलीवर कर दिया गया था।

सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने अनुभव को बताया।

सोनाक्षी के इस ट्वीट को बहुत अटेंशन मिलने लगा, जिसके बाद अमेजन को उनसे माफी मांगनी पड़ी।

अमेजन ने कहा कि सोनाक्षी को उनका सामान जल्द मिल जाएगा, लेकिन यूजर्स इसपर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आए। एक यूजर ने कमेंट किया- ''सिलेब्रिटी के साथ भी कोई भेद-भाव नहीं। अच्छा काम किया अमेजन।''

पढ़ें कुछ और यूजर्स के रिएक्शन...

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी धर्मा प्रोडक्शन की 'कलंक' में नजर आएंगी। 'कलंक' में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी हैं।

Also Read:

सुहाना खान जल्द जाएंगी एक्टिंग स्कूल, आर्यन खान बनाना चाहते हैं फिल्में

साल 2018 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गईं प्रिया प्रकाश, ये है पूरी लिस्ट

Kapil Sharma Wedding: एक-दूसरे के हुए कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन