1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कलंक’ का हिस्सा बनकर खुश हैं सोनाक्षी सिन्हा

‘कलंक’ का हिस्सा बनकर खुश हैं सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Apr 21, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 02:58 pm IST

करण ने इस फिल्म की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की थी। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य और सोनाक्षी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'कलंक' में आदित्य रॉय कपूर के साथ पर्दा साझा करती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह आदित्य के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सोनाक्षी ने शबाना आजमी के मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक फैशन शो में यह बात कही।

करण ने इस फिल्म की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की थी। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य और सोनाक्षी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।

इस फिल्म का हिस्सा बनने पर सोनाक्षी ने कहा, "आखिरकार, कलंक की घोषणा हो गई और मैं बहुत उत्साहित हूं। इसकी स्टार कास्ट शानदार है। मैं इतने सारे आश्चर्यजनक लोगों के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। खासकर संजू सर (संजय दत्त) के साथ मैंने सन ऑफ सरदार में काम किया था लेकिन बाकी सबके साथ मैं पहली बार स्क्रीन साझा करूंगी और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा, "माधुरी जी मेरा मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं, उनके साथ एक ही पर्दे पर नजर आना और फिल्म की घोषणा में उनके ठीक बाद मेरा नाम आना एक सम्मान की बात है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन