1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने बताया सिर्फ इस तरह से पाई जा सकती है सफलता

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया सिर्फ इस तरह से पाई जा सकती है सफलता

 Published : Apr 03, 2018 07:26 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 07:26 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्नस' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। हालांकि अपने काम में भी बिजी रहने के बावजूद वह हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोनाक्षी का मानना है कि सफलता हासिल करने के लिए...

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्नस' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। हालांकि अपने काम में भी बिजी रहने के बावजूद वह हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोनाक्षी का मानना है कि सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि उनके ट्विटर पर 1.3 करोड़ फैंस हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से काफी बातें कीं।

इसी दौरान ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा कि सोनाक्षी सफलता चाहने वाले युवाओं को क्या सलाह देना चाहेंगी? इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।" एक अन्य प्रशंसक ने फिटनेस मंत्र के बारे में पूछा, तो सोनाक्षी ने कहा, "सामंजस्य इसकी कुंजी है।" बचपन की यादों के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों को याद करती हैं।

इस बीच एक फैन उनसे ‘दबंग 3’ की रिलीज को लेकर भी सवाल कर डाला। इस पर जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा, "पहले हम शूटिंग तो शुरू करें?" गौरतलब है कि सोनाक्षी की अगली फिल्म मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित वर्ष 2016 में आई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल है। इस फिल्म में डायना पेंटी, अभय देओल, जिम्मी शेरगिल और अली फजल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन