1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मशहूर डायरेक्टर ने कहा, “पाकिस्तान से करता हूं प्यार”

इस मशहूर डायरेक्टर ने कहा, “पाकिस्तान से करता हूं प्यार”

 Published : Apr 03, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 11:14 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वक्त में काफी मनमुटाव बढ़ गया है। यहां तक की पिछले दिनों पाकिस्तानी सितारों को सितारों को भी भारतीय फिल्मों में काम करने से बैन कर दिया गया था। हालांकि अब जाने माने भारतीय फिल्मकार...

Vishal Bhardwaj- India TV Hindi
Vishal Bhardwaj

कराची: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वक्त में काफी मनमुटाव बढ़ गया है। यहां तक की पिछले दिनों पाकिस्तानी सितारों को भी भारतीय फिल्मों में काम करने से बैन कर दिया गया था। हालांकि भारतीय फिल्मकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि भारत और पाकिस्तान को करीब लाने का एकमात्र तरीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान है, क्योंकि अब तक राजनेता दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने में विफल रहे हैं। उनका मानना है कि दोनों देश साथ मिलकर दुनिया में एक 'बड़ी शक्ति' बन सकते हैं। 5 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर गए विशाल उन भारतीयों कलाकारों में से एक रहे, जो पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) 2018 का हिस्सा बने।

बता दें कि इस महोत्सव का समापन रविवार को हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशाल ने पाकिस्तान के एक अंग्रेजी पत्र से बातचीत के दौरान कहा, "मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे यहां दोबारा आने का एक कारण मिल जाता है। मुझे कोई बदलाव नहीं दिखा। बस एक बदलाव मैंने पाया कि हमारे लिए प्यार बढ़ गया है।"

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कैसे दोनों करीब आ सकते हैं, इस बारे में विशाल ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य करने का यह एकमात्र तरीका है। ज्यादा से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दूरी को मिटा सकते हैं और यह दुख की बात है कि हम हमेशा भिड़ते आए हैं।" उन्होंने कहा, "हम सब एक जैसे हैं और अगर हम साथ आते हैं तो हम दुनिया में हर क्षेत्र-सांस्कृतिक, आर्थिक के साथ ही राजनीति में भी बड़ी शक्ति बन जाएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन