1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे जिम करने के लिए खुद को इस तरह कर रही हैं तैयार, देखिए वीडियो

सोनाली बेंद्रे जिम करने के लिए खुद को इस तरह कर रही हैं तैयार, देखिए वीडियो

 Published : Jul 23, 2019 11:07 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:22 am IST

सोनाली बेंद्रे खुद को फिट रखने के लिए आजकल मोटिवेट कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

sonali bendre- India TV Hindi
sonali bendre Image Source : INSTAGRAM

सोनाली बेंद्रे(Sonali Bendre) कैंसर का इलाज कराने के बाद मुंबई वापिस आ चुकी हैं। इस समय वह रिकवर करने के लिए कई थेरेपी ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने थेरेपी सेशन की वीडियो शेयर करती रहती हैं। इलाज के बाद कमजोर महसूस करने की वजह से अब सोनाली ने जिम जाने का फैसला लिया है। एक्सरसाइज करने के लिए खुद को कैसे तैयार कर रही हैं उसका वीडियो सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोनाली बेंद्रे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- #SwitchOnTheSunshine। सोनाली बेंद्रे वीडियो में कह रही हैं कि वह कभी-कभी कमजोर महसूस करती हैं। जिसके बाद वह खुद को जिम करने के लिए कैसे मोटिवेट किया जाए। इस बारे में बता रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने थेरेपी सेशन की एक वीडियो शेयर की है। सोनाली बेंद्रे ने अपने एक्वा थेरेपी करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'वार्निंग: यह इतना आसान नहीं है जैसा दिखता है। मेरी एक्वा थेरेपी ट्रेनिंग सेशन मुश्किल है लेकिन यह आसान होता अगर इसे सामान्य कंडीशन में करती। मेरा नया नार्मल समाधान ढूंढ रहा है और मैं बहाना नहीं बना रही हूं। पी.एस- भगवान का शुक्रिया है मैंने फोन नहीं गिराया।'

आपको बता दें सोनाली ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। हालांकि अभी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं और इलाज के लिए फिर न्यूयॉर्क जाएंगी। इलाज के समय सोनाली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थीं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं।

Also Read:

WAR: पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी पर ऋतिक- टाइगर ने दौड़ाई मोटरसाइकिल

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर 2020 में करेंगे शादी, सब्यसाची डिजाइन करेंगे शादी का लहंगा!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन