1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति गोल्डी बहल के बर्थ डे पर सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया एक प्यारा सा पोस्ट

पति गोल्डी बहल के बर्थ डे पर सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया एक प्यारा सा पोस्ट

 Published : Jan 24, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 05:44 pm IST

सोनाली बेंद्रे ने अपने पति गोल्डी बहल के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Sonali bendre and goldie behl- India TV Hindi
Sonali bendre and goldie behl Image Source : INSTAGRAM/SONALI BENDRE

सोनाली बेंद्रे(Sonali Bendre) ने अपने पति गोल्डी बहल (goldie Behl) के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्ममेकर गोल्डी बहल के 44वें जन्मदिन पर सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और गोल्डी की एक फोटो शेयर करके विश किया है। सोनाली हाल ही में कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई लौटी हैं।

सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ चीजों को सोशल नहीं बोलना ही बेहतर होता है, कुछ चीजों को व्यक्तिगत रुप से कहना ही बेहतर होता है। बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे गोल्डी बहल।'

आपको बता दें सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल 12 नवंबर 2002 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनका एक  13 साल का बेटा रणवीर भी है। कैंसर से ग्रसित होने के दौरान गोल्डी और रणवीर दोनों ही सोनाली बेंद्रे के साथ न्यूयॉर्क में थे।

आपको बता दें सोनाली ने कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। 4 जुलाई को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें बताया था वह कैंसर से जूझ रही हैं और इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क जा रही हैं। न्यूयॉर्क में होने पर वह हर समय-समय पर अपनी तबियत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देती रहती थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करे।

Also Read:

शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, पहली फोटो आई सामने

Malaika Arora का ड्राइवर कर रहा था प्राइवेट बातें लीक, नौकरी से किया आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन