1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरियाई फिल्म की रीमेक में नजर आएंगी सोनम कपूर

कोरियाई फिल्म की रीमेक में नजर आएंगी सोनम कपूर

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 07:22 pm IST

सोनम के.आहूजा साल 2011 में आई दक्षिण कोरियाई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम के.आहूजा साल 2011 में आई दक्षिण कोरियाई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' के हिंदी रीमेक में एक नेत्रहीन युवती के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर फिल्मकार सुजॉय घोष ने इसे एक महिला केंद्रित फिल्म बताया।

घोष ने कहा, "इस फिल्म को मेरे दोस्त सोम मखीजा निर्देशित कर रहे हैं। यह पूरी तरह से एक महिला केंद्रित फिल्म है।"

बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के मुताबिक, निर्देशक को लगता है कि सोनम इस किरदार के लिए बिल्कुल सटीक बैठती हैं।

सोनम की आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुई 'जोया फैक्टर' है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन