1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बताया, ऐसी रही संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग

सोनम कपूर ने बताया, ऐसी रही संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग

 Published : Jan 24, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 01:32 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजू बाबा की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। वहीं उनके अलावा फिल्म में कई और बड़े सितारे भी दिखाई देने वाले हैं।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजू बाबा की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। वहीं उनके अलावा फिल्म में कई और बड़े सितारे भी दिखाई देने वाले हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री सोनम कपूर भी हैं, जो एक अहम किरदर में दिखेंगी। इस बायोपिक में काम करने को लेकर सोनम का कहना है कि उनके लिए शूटिंग यात्रा काफई मजेदार रही।

सोनम ने मंगलवार को ट्वीट किया, "कड़ी मेहनत और प्रयास के लिए पूरी दत्त टीम का धन्यवाद। यह यात्रा मजेदार रही और आप सभी के बिना कुछ भी संभव नहीं होता! दत्त बायोपिक, 29 जून। रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा।" राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी दत्त की बायोपिक की शूटिंग सोमवार को पूरी होई।

इस फिल्म के लिए रणबीर ने कड़ी मेहनत की है। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन