1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने फोटो शेयर कर पूछा हे भगवान क्या करुं? यूजर्स बोले- बहुत पैसा है थोड़ा डोनेट कर दो

सोनम कपूर ने फोटो शेयर कर पूछा हे भगवान क्या करुं? यूजर्स बोले- बहुत पैसा है थोड़ा डोनेट कर दो

 Published : May 14, 2020 01:15 pm IST,  Updated : May 14, 2020 01:17 pm IST

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके लिखा हे भगवान क्या करुं? जिस पर यूजर्स ने कमेंट करके सोनम को कुछ सलाह दी हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर Image Source : INSTAGRAM/SONAM KAPOOR

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन में सोनमसोनम अब बोर हो रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करके लिखा- हे भगवान क्या करुं? सोनम के इस पोस्ट पर कई यूजर्स के कमेंट आना शुरू हो गए हैं। लोग अपने अंदाज में उन्हें जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया थोड़ा पैसा डोनेट कर दो।

सोनम के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा-सोनम जी, आपके पास तो काफ़ी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए।। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- टाइल्स साफ करो पोछा मारो। वहीं एक यूजर ने तो सोनम को एक्टिंग छोड़ने की सलाह दे डाली।

सोनम कपूर लॉकडाउन में दिल्ली में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। वह सोशल मीडिया पर लॉकडाउन में अपने वर्कआउट कर रही हैं और कुकिंग स्किल दिखा रही हैं। हाल ही में सोनम ने सोशल मीडिया पर अपन दिल्ली वाले घर की तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनम और आनंद की शादी को 2 साल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी सालगिरह मनाई है। सोनम ने पति आनंद के लिए सालगिरह पर पोस्ट शेयर करके उनका एक सीक्रेट बताया था। आनंद के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- साथ में हमारी पहली फोटो। 4 साल पहले में एक वेगन को मिली थी जो आसानी से जटिल योगासन कर सकता है और उतनी ही आसानी से रिटेल और बिजनेस के बारे में बात भी कर सकता है। वह मुझे अविश्वसनीय रूप से कूल और सेक्सी लगा। आनंद आहूजा तुम्हारी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है।तुम्हारी करुणा, दयालुता, उदारता और स्मार्टता अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं लेकिन उतने ही तुम्हारे मूड और परफेक्शन को लेकर परेशान करना है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार द जोया फैक्टर में नजर आईं थी। द जोया फैक्टर के बाद उन्होंने कोई प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन