1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद ने जन्मदिन पर किया 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान, बर्थडे विशेज में फैंस कर रहे लंबी उम्र की प्रार्थना

सोनू सूद ने जन्मदिन पर किया 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान, बर्थडे विशेज में फैंस कर रहे लंबी उम्र की प्रार्थना

 Published : Jul 30, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 01:27 pm IST

सोनू सूद 30 जुलाई को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दिन और खास बनाने के लिए सोनू ने प्रवासी मजदूरों को 3 लाख नौकरियां देने का एलान किया है।

sonu sood birthday- India TV Hindi
सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का आज जन्मदिन है। इस दिन और भी खास बनाने के लिए सोनू ने प्रवासी मजदूरों को 3 लाख नौकरियां देने का एलान किया है। ये ऐलान सोनू ने ट्वीट करके किया। इससे पहले भी सोनू कई बार लोगों की मदद कर चुके हैं। जिसमें प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाना हो या फिर विदेश में फंसे स्टूडेंट्स को एयरलिफ्ट कराना हो सब शामिल हैं।  

सोनू सूद ने ट्वीट किया- 'मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए  https://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।'

इस बीच सोशल मीडिया पर सोनू के फैंस उन्हें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं और लंबी उम्र की कामना करते हुए सोनू को मसीहा कह रहे हैं। राहुल त्यागी नाम के एक फैन ने ट्विटर पर सोनू की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'तु्म सही मायनों में सुपरहीरो हो। बर्थडे की शुभकामनाएं।'

एक और फैन ने सोनू की तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। फैन ने लिखा- 'चढ़ता है नजरों में शख्स तो बस अपने किरदार से। यूं ही किसी इंसान की इज्जत नहीं होती।।' 

जय परिदा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया- 'तुमने भले ही फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाए हों लेकिन असल जिंदगी में तुम सही में हीरो हो। भगवान आपको और शक्ति दे। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

सुमीत चौधरी ने ट्वीट किया- 'कोरोना काल में जन जन की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को जन्मदिन की बहुत बधाई।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन