1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटियों की फीस भरने के लिए पिता ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने करवा दिया स्कूल में एडमिशन

बेटियों की फीस भरने के लिए पिता ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने करवा दिया स्कूल में एडमिशन

 Published : Aug 19, 2020 08:41 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 08:41 am IST

सोनू सूद से एक पिता ने बच्चियों की फीस के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके मदद मांगी। एक्टर ने बच्चियों का एडमिशन ही करवा दिया।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद ने बच्चियों की मदद की Image Source : TWITTER/@SONUSOOD

फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो बनकर सबकी मदद कर रहे हैं। सोनू सूद लॉकडाउन से जरुरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया हुआ है। उन्होंने हजारों लोगों को बस, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए उनके घर पहुंचाया है। सोनू सूद ने लोगों की मदद करना बंद नहीं किया है वह अभी भी जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में एक व्यक्ति ने सोनू सूद से अपनी बच्चियों की फीस भरने की मदद मांगी। सोनू सूद ने बच्चियों का एडमिशन ही करवा दिया।

शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बच्चियों का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों बच्चियां हाथ जोड़कर एक्टर से कह रही हैं सर मदद करो।

वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा- सोनू सर मेरा नाम महमूद शन्नू है। मैं बहुत गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है, मैं दोनों बच्चियों की फीस नहीं दे पा रहा हूं। प्लीज मेरी मदद करो सर। मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर। सोनू सूद ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा- आपकी दोनों बेटियों का स्कूल में एडमिशन करवा दिया है। बेटी बचाओ... बेटी पढ़ाओ।

 

सोनू सूद का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनू सूद की इस काम के लिए खूब तारीफ हो रही है। सोनू सूद विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद कर रहे हैं। वह विदेश में फंसे लोगों को अपने वतन वापिस लेकर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन