1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूर से कहा- 'पैदल क्यों जाओगो दोस्त? नंबर भेजो', तो लोगों ने की जमकर तारीफ

जब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूर से कहा- 'पैदल क्यों जाओगो दोस्त? नंबर भेजो', तो लोगों ने की जमकर तारीफ

 Published : May 23, 2020 06:45 am IST,  Updated : May 23, 2020 06:51 am IST

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए मदद कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे जुड़े हुए हैं।

sonu sood- India TV Hindi
फैंस ने सोनू सूद के सराहनीय कदम की जमकर तारीफ की Image Source : TWITTER: @FREEE_FOLK

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में फंसे मजदूरों को बसों के जरिए उनके गृह नगर पहुंचाया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा है कि जब तक हर मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता, वो अपना प्रयास जारी रखेंगे। इस बीच वो सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे संपर्क में हैं। अगर कोई ट्विटर पर उनसे मदद मांग रहा है तो वो ना सिर्फ उनका रिप्लाई कर रहे हैं, बल्कि सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर #sonusood ट्रेंड कर रहा है और लोग इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी उनकी सराहना करते हुए ट्वीट किया, 'लव यू पाजी.. हमेशा आप पर गर्व है।' इस पर सोनू सूद ने रिप्लाई करते हुए रिट्वीट किया, 'लव यू टू पाजी।'

एक शख्स ने लिखा कि उनका एक दोस्त वसई में है और दरभंगा अपने गांव जाना चाहता है, कृप्या उसकी मदद कीजिए बहुत परेशान हो चुका है। इस पर एक्टर ने लिखा, 'वो परसों अपने घर दरभंगा जा रहा है। डिटेल्स भेज देना जल्दी से।'

एक जरूरतमंद ने लिखा, 'सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव।' इस पर सोनू ने लिखा, 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो।'

एक ने लिखा, 'भईया हमें यूपी जाना था।' इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, 'जाना था नहीं, जा रहे हो। डिटेल्स भेजो।'

ठीक इसी तरह से सोनू सूद लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी प्रवासी मजदूरों की मदद का प्रयास कर रहे हैं। वो सीधे उनसे नंबर मांगकर उनकी हेल्प कर रहे हैं। उनके इस कदम की तारीफ करते हुए लोगों ने खूब ट्वीट किए हैं।

एक ने लिखा, 'ये भी गुजर जाएगा, लेकिन कोविड-19 ने हमेशा के लिए एक पॉजिटिव मेमोरी दी है कि कैसे बड़े दिल वाले सोनू सूद ने इंसानियत दिखाई है। कैसे वो हजारों फंसे हुए मजदूरों की आशा बन गए। आपने हम सभी को बहुत प्रभावित किया है।'

दूसरे फैन ने सोनू सूद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'अगर भगवान इस समस्या का निवारण नहीं करेंगे.. तो ये आपकी मदद जरूर करेंगे।'

फैन ने लिखा, 'सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं। भगवान उनकी मदद करें। आपको सैल्यूट करते हैं। आप रियल हीरो हैं।'

इस पर लोगों ने मजेदार मीम्स भी बनाए हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन