1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई में पहले जन्मदिन पर सोनू सूद की आंखों में थे आंसू, कहा-विश करने वाला कोई नहीं था

मुंबई में पहले जन्मदिन पर सोनू सूद की आंखों में थे आंसू, कहा-विश करने वाला कोई नहीं था

 Published : Jul 30, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:51 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने इस जन्मदिन पर मुंबई में आने के बाद पहले बर्थडे को याद किया है।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM/SONU_SOOD

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे  हैं।  सोनू ने अपने जन्मदिन खास बना दिया है। उन्होंने 3 लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने का ऐलान किया है। वह लॉकडाउन के समय से ही लोगों की मदद में लगे हुए हैं। सोनू ने आज मुंबई में पहले जन्मदिन को याद किया है। अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले है ही सोनू अपने सपनों की पूरा करने के लिए मुंबई आए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा- मुझे याद है जब मैं बॉम्बे आया था। मैं पहली बार 1997/98 में 25 या 26 जुलाई को पहली बार मुंबई आया था। 30 जुलाई को मैं इस शहर में किसी को नहीं जानता था और यहां मुझे विश करने के लिए कोई नहीं था। सोनू ने बताया उन्होंने लोखंडवाला के पुल पर अकेला था।

सोनू ने कहा- मैं रात को लोखंडवाला के ब्रिज पर अकेला बैठा था। रात को 12 बजे मेरी मां, पिता और पिता का बर्थडे विश करने के लिए फोन आया।उन्होंने पूछा- तुम्हारे वहां पर दोस्त हैं? मैंने कहा- मुंबई में मेरा कोई दोस्त नहीं है। मैं अकेला महसूस कर रहा था और मेरी आंखों में आंसू थे। यह शहर बहनत बड़ा है यहां बहुत सारे लोग हैं लेकिन मुझे बर्थडे विश करने वाला कोई नहीं था।

सोनू ने उसी दिन सोच लिया था कि उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा ताकि पूरी दुनिया उनका स्पेशल दिन मना सके। मुझे आज 22 साल बाद ऐसा महसूस हो रहा है। यह वो दिन है जब पूरा देश मेरे साथ मेरा जन्मदिन मना रहा है। यह स्पेशल जर्नी है और मुझे हमेशा वह दिन याद रहता है जब मुझे जन्मदिन विश करने वाला इस शहर में कोई नहीं था।

सोनू ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में शहीद-ए-आजम फिल्म से कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। उसके बाद वह आशिक बनाया आपने, सिहं इज किंग, दबंग, हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सोनू सूद को उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। सोनू के फैंस उन्हें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं और लंबी उम्र की कामना करते हुए सोनू को मसीहा कह रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर सोनू की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'तु्म सही मायनों में सुपरहीरो हो। बर्थडे की शुभकामनाएं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन