1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सोनू सूद, Photos हुए वायरल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सोनू सूद, Photos हुए वायरल

 Published : Aug 02, 2019 09:21 am IST,  Updated : Aug 02, 2019 10:35 am IST

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

Sonu sood- India TV Hindi
Sonu sood Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम में तस्वीरें शेयर करते इस बात की जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही अपने फैन की शादी अटेंड करने के लिए श्री लंका पहुंच गए थे। जिसके बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए थे।

सोनू ने जगन्नाथ मंदिर के पास की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- जगन्नाथ मंदिर पुरी से सभी के लिए खूब सारा आशीर्वाद। आज का दिन धन्य हुआ..

Happy Birthday: विज्ञापन की दुनिया में राज करती हैं सुषमा रेड्डी, शाहिद कपूर-शाहरुख खान संग कर चुकी हैं काम

सोनू सूद बेशक हिंदी फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आते हैं मगर वह तेलगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में बिजी रहते हैं। वह इन दिनों कुरुक्षेत्र, देवी 2, अभिनेत्री 2 और सीता जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

सोनू सूद बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। उन्होंने हाल ही में बॉटल कैप चैलेंज अपनाया था। आखिरी बार सोनू सूद रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

Khandaani Shafakhana Movie Review: टॉपिक है शानदार मगर कहानी और सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग में नहीं दिखा दम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन