1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Soorma Box Office Collection: संदीप सिंह की बायोपिक "सूरमा" का कुल कलेक्शन 25.66 करोड़ हुआ

Soorma Box Office Collection: संदीप सिंह की बायोपिक "सूरमा" का कुल कलेक्शन 25.66 करोड़ हुआ

 Published : Jul 23, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 06:10 pm IST

 "सूरमा" की प्रेरणादायक कहानी और फ़िल्म को मिल रहे सकारात्मक शब्द, रिलीज के दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में सफ़ल रहे है। परिणामस्वरूप दूसरे सप्ताहांत में भी सूरमा को देखने के लिए सिनेमा हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिली।

Soorma- India TV Hindi
Soorma Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

नई दिल्ली: "सूरमा" की प्रेरणादायक कहानी और फ़िल्म को मिल रहे सकारात्मक शब्द, रिलीज के दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में सफ़ल रहे है। परिणामस्वरूप दूसरे सप्ताहांत में भी सूरमा को देखने के लिए सिनेमा हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिली। हॉकी किंवदंती संदीप सिंह की कहानी से प्रेरित और शाद अली निर्देशकीय "सूरमा" अपने दूसरे सप्ताह के अंत में 4.45 करोड़ रुपए का बिज़नेस करने में सफ़ल रही है।

"सूरमा" की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि कई स्कूलों ने बच्चों के लिए फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है ताकि वह इस प्रेरणादायक कहानी से बच्चों को प्रोत्साहित कर सकें और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की तरह जीवन मे कभी भी हार ना मान कर डट कर मुसीबतों का सामना कर सके।

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवनी पर आधारित, "सूरमा" दर्शकों और आलोचकों के बीच प्यार और प्रशंसा पात्र बनी हुई है। 'यू' रेटेड फिल्म के रूप में प्रमाणित होने के बाद, सिनेमाघरों में बच्चों और परिवारों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने मिल रही है।

"सूरमा" एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर, अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था। फ़िल्म को बॉलीवुड हस्तियों और आलोचकों से भी शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

यह एक कम ज्ञात तथ्य है कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से जाना जाता है।

संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे है।

"सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। शाद अली द्वारा निर्देशित 13 जुलाई, 2018 को रिलीज हुई "सूरमा" सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन