1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोवर्स होने पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने 10 एनजीओ को दिया दान

इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोवर्स होने पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने 10 एनजीओ को दिया दान

 Published : May 27, 2020 06:07 pm IST,  Updated : May 27, 2020 06:08 pm IST

सामंथा ने तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। उन्होंने 'ये माया चेसावे', 'नीथाने एन पोनवासंथाम', 'ईगा', 'मेर्सल' और 'रंगस्थलम' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

 एक्ट्रेस सामंथा ने 10...- India TV Hindi
 एक्ट्रेस सामंथा ने 10 एनजीओ को दिया दान Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: साउथ की मशहूर स्टार सामंथा अक्किनेनी के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं, और अपने नए '1- मिलियन के बड़े परिवार' का सम्मान करने के लिए उन्होंने 10 एनजीओ को दान दिया। सामंथा ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी और साथ ही अपनी फिल्म का एक दृश्य भी साझा किया।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ये... 10 मिलियन, मैंने अपने 10 मिलियन बड़े परिवार के सम्मान में 10 बेहतरीन एनजीओ को दान दिया है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।"

हाल ही में सामंथा ने अपने पति और अभिनेता नागा चैतन्य की एक तस्वीर साझा की थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर चैतन्य की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद चेक वाले शर्ट और भूरे रंग की पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस से ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रही हैं उर्वशी रौतेला, कही ये बात

सामंथा ने तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। उन्होंने 'ये माया चेसावे', 'नीथाने एन पोनवासंथाम', 'ईगा', 'मेर्सल' और 'रंगस्थलम' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन