1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओणम के दिन बीफ खाकर फंसी नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुरभि लक्ष्मी, लोग दे रहे हैं गालियां

ओणम के दिन बीफ खाकर फंसी नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुरभि लक्ष्मी, लोग दे रहे हैं गालियां

 Published : Sep 10, 2017 11:59 am IST,  Updated : Sep 10, 2017 12:01 pm IST

केरल यूथ कमीशन ने इस मुद्दे पर पुलिस जांच की मांग की है।

national award winner- India TV Hindi
surbhi lakshmi

नई दिल्ली: इसी साल बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली साउथ एक्ट्रेस सुरभि लक्ष्मी को एक टेलीविजन शो के दौरान बीफ खाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर लोग सुरभि की न सिर्फ आलोचना कर रहे हैं, बल्कि काफी भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। दरअसल जिस दिन कार्यक्रम प्रसारित हुआ उस दिन ओणम का त्योहार था और उस दिन सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही खाया जाता है। ऐसे में लोगों का आरोप है कि सुरभि ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल यूथ कमीशन ने इस मुद्दे पर पुलिस जांच की मांग की है।

इस मामले में सुरभि ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम ओणम से 2-3 हफ्ते पहले ही शूट कर लिया गया था, कार्यक्रम को उसी दिन प्रसारित किया जाएगा ये बात उन्हें नहीं पता थी। इसके अलावा सुरभि ने यह भी कहा कि नॉर्थ केरल के लोग ओणम के दिन भी नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं।

बता दें सुरभि ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक सेल्फी भी शेयर की है जिसमें वो चिकन खाती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर लोग काफी भला-बुरा लिख रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्टार्स पैसे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन