1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #HBDVijayDeverkonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फ़ैन्स लुटा रहे हैं प्यार

#HBDVijayDeverkonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फ़ैन्स लुटा रहे हैं प्यार

 Published : May 08, 2020 08:20 pm IST,  Updated : May 08, 2020 08:46 pm IST

ट्विटर पर #HBDVijayDeverakonda ट्रेंड कर रहा, लोग अपने पसंदीदा स्टार को इस तरह बधाई दे रहे हैं।

विजय देवरकोंडा- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा Image Source : TWITTER

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का जन्मदिन 9 मई को होता है। विजय साउथ सिनेमा के साथ साथ पूरे भारत में मशहूर हैं, तभी तो जन्मदिन से एक दिन पहले ही विजय देवरकोंडा ट्विटर में नम्बर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं। फ़ैन्स अभी से उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विजय ने कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया है, लेकिन साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म अर्जुन रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया और लोगों को उनका अभिनय ख़ूब पसंद आया। इस फ़िल्म के रीमेक में  शाहिद कपूर नज़र आए और ये फ़िल्म भी सुपरहिट रही। 

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर देखिए फ़ैन्स उन्हें कैसे विश कर रहे हैं-

विजय देवरकोंडा 9 मई 1989 को पैदा हुए थे। विजय के पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है, और माँ का नाम माधवी देवरकोंडा है। विजय देवरकोंडा के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ टेलिविज़न के ऐक्टर रह चुके हैं। वहीं विजय देवरकोंडा के छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। विजय देवरकोंडा के घरवाले उन्हें प्यार से राउडी बुलाते हैं, इस वजह से उनके फैंस भी उन्हें राउडी कहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन