1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2 मिनट 5 सेकंड में दिखा श्रीदेवी का जादू, ‘मॉम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर हुआ वायरल

2 मिनट 5 सेकंड में दिखा श्रीदेवी का जादू, ‘मॉम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर हुआ वायरल

 Published : Jun 03, 2017 08:47 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 08:57 pm IST

श्रीदेवी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बार वो फिल्म ‘मॉम’ के साथ लौटी हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया, रिलीज होते ही ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

mom- India TV Hindi
mom

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बार वो फिल्म ‘मॉम’ के साथ लौटी हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया, रिलीज होते ही ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कुछ ही घंटों के भीतर इस ट्रेलर को करीब दो लाख बार देखा जा चुका है।

2 मिनट 5 सेकेंड के इस ट्रेलर में श्रीदेवी ये साबित कर रही हैं कि आज भी वो बॉलीवुड की असली क्वीन हैं। ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ के बाद यह श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। नवाज इस फिल्म में बिल्कुल ही अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म में उनके बोलने का लहजा, उनका ड्रेसअप बिल्कुल अलग है। यहां तक कि उनके हेयरस्टाइल और दांतों में भी प्रयोग किया गया है।

mom
mom

‘मॉम’ के साथ अभिनेता अक्षय खन्ना भी वापसी कर रहे हैं। पिता विनोद खन्ना के निधन के बाद अक्षय की यह पहली रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना काफी स्मार्ट लग रहे हैं। ट्रेलर देखकर तो यही लगता है अक्षय खन्ना का रोल काफी दमदार है।

MOM
MOM

मॉम में श्रेदेवी देविका नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं। देविका के घर में उसका पति और दो बेटियां हैं, यानि कुल मिलाकर एक परफेक्ट फैमिली। लेकिन देवकी की बेटी के साथ कुछ ऐसा होता है कि सबकी जिंदगी बदल जाती है। कुछ ऐसी ही है मॉम की कहानी। यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें मां और बेटी के रिश्ते की कहानी है। फिल्म में एक डायलॉग भी है, भगवान हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां बनाई है।

mom
mom

रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी मॉम 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है, और गाने लिखे हैं मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने।

‘इंग्लिश- विंग्लिश’ के बाद फिल्म ‘मॉम’ श्रीदेवी के लिए अच्छा कमबैक हो सकती है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

पढ़िए, रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी को क्यों कहा चमत्कार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन