1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख की भूमिका का हुआ खुलासा

'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख की भूमिका का हुआ खुलासा

 Published : Jul 09, 2017 10:36 am IST,  Updated : Jul 09, 2017 10:36 am IST

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान भूमिका का खुलासा हो गया है। शाहरुख इस फिल्म में एक गाइड की भूमिका निभाएंगे।

srk anushka- India TV Hindi
srk anushka Image Source : PTI

नई दिल्ली: निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान भूमिका का खुलासा हो गया है। शाहरुख इस फिल्म में एक गाइड की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने शाहरुख के किरदार के बारे में बताते हुए कहा, "फिल्म में शाहरुख का किरदार हरिंदर सिंह मेहरा एक पर्यटक गाइड है, जो रोजाना पर्यटकों को शहर घूमाता है, लेकिन वह वास्तव में भीतर से बहुत खोया हुआ सा है। उसे फिल्म में किसी की तलाश है, जिसे वह ढूंढ रहा है। हरिंदर के इसी सफर को फिल्म में दिखाया गया है।" इम्तियाज ने कहा, "मैं हमेशा से टूर गाइडों से प्रभावित रहा हूं। गाइड, पर्यटकों को विभिन्न खूबसूरत जगहों पर ले जाते हैं और जब सभी पर्यटक उन स्थानों की खूबसूरती को निहारने में व्यस्त होते हैं, तब यह टूर गाइड दूसरी तरफ देख रहे होते हैं। गाइड के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब वे इससे उब जाते हैं। इस फिल्म में गाइड के जीवन को भी दिखाया गया है।"

srk anushka
Image Source : PTIsrk anushka

आपको बता दें, शाहरुख और अनुष्का इससे पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ जैसी फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। ट्रेलर और गानों में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है। फिल्म के गीत 'राधा' और 'बीच बीच में' को अनोखे ढंग से रिलीज किया गया।

इम्तियाज अली की यह फिल्म देशभर में 4 अगस्त को रिलीज होगी।

पढ़िए, राधा सॉन्ग से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

क्या आपने देखा गाना बीच-बीच में?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन