1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब राजामौली ने प्रभास को दिया ‘बाहुबली 3’ का ऑफर, वीडियो में देखिए प्रभास का रिएक्शन

जब राजामौली ने प्रभास को दिया ‘बाहुबली 3’ का ऑफर, वीडियो में देखिए प्रभास का रिएक्शन

 Published : Jun 27, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 02:34 pm IST

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास आजकल अपनी नई फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

rana- India TV Hindi
rana

नई दिल्ली: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास आजकल अपनी नई फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फिल्म के विलेन राणा दग्गूबाती अपने नए टीवी टॉक शो ‘नंबर वन यारी’ होस्ट कर रहे हैं।

जब 'बाहुबली 2' रिलीज हुई थी, तभी से खबर आ रही थी कि मेकर्स 'बाहुबली 3' बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी लिखने वाले लेखक और एस एस राजामौली के पिता ने इस बात से इनकार कर दिया था कि वो 'बाहुबली 3' के लिए कोई कहानी नहीं लिख रहे हैं।

राणा दग्गूबाती के टीवी शो शो ‘नंबर वन यारी’ के एक एपिसोड में बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली मेहमान बनकर आए थे। शो के दौरान राणा और राजामौली ने मिलकर प्रभास के साथ एक प्रैंक खेला। राजामौली ने प्रभास को कॉल करके बाहुबली 3 का ऑफर दे डाला। राजामौली ने प्रभास से कहा कि वो बाहुबली 3 के लिए तैयार रहे। इतना सुनते ही प्रभास ने कहा, ‘’अम्मा नी यम्मा’’ जिसका मतलब है ‘’ओह माय गॉड’’

प्रभास का रिएक्शन सुनकर सभी हंस पड़े। प्रभास इन दिनों ‘साहो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, और इस बीच जब राजामौली ने उन्हें शॉक दिया तो उनका रिएक्शन तो यही होना था।

यहां देखिए वो वीडियो...

सभी जानते हैं कि प्रभास ने बाहुबली 2 के लिए अपने करियर के 5 साल दिए हैं। इस दौरान प्रभास ने किसी दूसरे प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया था। प्रभास ने तो यहां तक कह दिया था कि बस बहुत हो गया वो अब बाहुबली के किसी और प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन