1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन सितारों को अपनी जुबान पर रखना चाहिए काबू

इन सितारों को अपनी जुबान पर रखना चाहिए काबू

 Published : Apr 04, 2017 05:09 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 05:09 pm IST

कहते हैं जुबान से निकला हुआ शब्द तीर की तरह होत है जो कमान से निकला तो फिर वापस नहीं आता है। इसलिए हमें अपनी हर बात तौलकर बोलने की सीख दी जाती है।

kapil rakhi
Image Source : PTIkapil rakhi

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आजकल कपिल की जो हालत है उसका जिम्मेदार कोई और नहीं कपिल शर्मा की जुबान ही है। कपिल ने शराब पीकर सुनील ग्रोवर से बदतमीजी की और गाली भी दी। कपिल ने कहा, ‘’तुम लोगों की औकात क्या है। तुम लोगों को मैंने बनाया है। तुम लोगों का करियर मेरी वजह से है।‘’ यहां  तक कि कपिल ने सुनील को ये भी कहा कि ‘गया था ना तू, आया ना वापस मेरे शो में’। यहां कपिल ने सुनील को उस बात के लिए ताना मारा जब सुनील ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़कर स्टार प्लस पर अपना नया शो शुरू कर दिया था।

कभी बुलंदियों में रहने वाले कपिल शर्मा को महज एक घटना ने उनके फैंस की नजरों से उन्हें गिरा दिया है। अगर कपिल अपनी जुबान पर काबू रखते तो आज उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन