1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक आया सामने, 18 दिसंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

'स्ट्रीट डांसर 3डी' से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक आया सामने, 18 दिसंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Dec 16, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 12:44 pm IST

'स्ट्रीट डांसर 3डी' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

Nora Fatehi first look poster- India TV Hindi
'स्ट्रीट डांसर 3डी' से नोरा फतेही का लुक आया सामने

मुंबई: वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ये मूवी अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होगी। ऐसे में धीरे-धीरे स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले वरुण धवन और इसके बाद श्रद्धा कपूर व प्रभुदेवा का फर्स्ट लुक रिवील किया गया। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपने लुक का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही बताया है कि युद्ध शुरू होने वाला है। यहां युद्ध का तात्पर्य फिल्म के ट्रेलर से है, जो 18 दिसंबर को रिलीज होगा। इसके लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

नए साल पर बॉक्स ऑफिस पर होगी जबरदस्त टक्कर, 'तानाजी', 'छपाक' और 'दरबार' एक साथ होगी रिलीज

बता दें कि ये 'एबीसीडी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन