1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ फैन्स को दिया 'मुकाबला चैलेंज', शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ फैन्स को दिया 'मुकाबला चैलेंज', शेयर किया वीडियो

 Published : Dec 25, 2019 07:20 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 07:28 am IST

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने 'मुकाबला' का चैलेंज वरुण ने फैन्स को दिया है।

Varun dhawan gave muqabla challenge- India TV Hindi
वरुण धवन ने फैन्स को दिया मुकाबला चैलेंज।

वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D जल्द ही रिलीज होने वाली है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। स्ट्रीट डांसर 3D में प्रभुदेवा का गाना 'मुकाबला' रीक्रिएट किया गया है। इस गाने में प्रभुदेवा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर डांस करते नजर आए हैं। वरुण ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ मिलकर फैन्स को मुकाबला चैलेंज दिया है।

वरुण धवन ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ मुकाबला गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- मास्टरजी गणेश आचार्य के साथ मुकाबला चैलेंज। बहुत किया मस्ती, अब दिखाओ थोड़ी चुस्ती। यह चैलेंज सिर्फ फैन्स के लिए है।

मुकाबला गाने को 45 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में वरुण धवन शानदार मूव्स दिखाते नजर आए हैं।

फिल्म की बात करें तो इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच डांस वॉर दिखाई जाएगी। मगर कुछ समय बाद दोनों डांस टीम मिलकर एक नेक काम में जुट जाएंगे। स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन,प्रभुदेवा, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

स्ट्रीट डांसर को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। यह एबीसीडी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

Street Dancer 3D Trailer Out: भारत-पाक के बीच डांस की जंग, प्रभुदेवा के शानदार मूव्स ने समा बांधा​

Watch: वरुण धवन के अंदर का 'बच्चा' आया बाहर, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर संग जमकर की मस्ती​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन