1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब टाइगर श्रॉफ बने दूसरे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', फर्स्ट लुक आया सामने

अब टाइगर श्रॉफ बने दूसरे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Nov 20, 2017 11:33 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 11:33 am IST

करण जौहर के प्रोड्क्शन में बनी वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब इसका दूसरा पार्ट भी दर्शकों के सामने जल्द ही पेश किया जाने वाला है। इसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले है

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff

नई दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर के प्रोड्क्शन में बनी वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में तीन कलाकार आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में नए चेहरे होने के बावजूद उन्हें खूब सफलता हासिल हुई। आज ये तीनों ही फिल्मी जगत का एक जाना माना नाम बन चुके हैं और कई शानदार किरदारों को पर्दे उतार चुके हैं। अब इसका दूसरा पार्ट भी दर्शकों के सामने जल्द ही पेश किया जाने वाला है। इसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

बता दें कि करण लंबे समय पहले ही अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी दे चुके थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इस बात की भी घोषणा कर दी थी कि फिल्म में फिल्म में टाइगर ही अहम किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन फिल्म के बारे में काफी समय से कोई अपडेट हासिल न होने के कारण ऐसी खबरें आने लगी थीं कि यह फिल्म बंद हो गई है। लेकिन अब अचानक सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

करण ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इन सभी खबरों को झूठा साबित कर दिया है। इस पोस्टर में टाइगर बिंदास अंदाज में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर लिखा, "एडमिशन ओपन 2018" फिल्मकार पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (दीपिका ने सलमान के सामने किया खुलासा, रणवीर को करेंगी डेट लेकिन इनसे करना चाहती हैं शादी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन