1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार सुदीप और सुनील शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पहलवान' का पहला पोस्टर रिलीज

सुपरस्टार सुदीप और सुनील शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पहलवान' का पहला पोस्टर रिलीज

 Published : Jul 11, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 08:54 pm IST

सुपर-स्टाइल एक्शन के साथ एक देसी परिवार का मनोरंजन, कॉमेडी और हाई ड्रामा फिल्म के लिए  सुदीप और एस कृष्णा की सुपरहिट अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी फिर एक बार  ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दूसरी बार एक साथ आये है ।

सुपरस्टार सुदीप- India TV Hindi
सुपरस्टार सुदीप

ज़ी स्टूडियोज की फिल्म पहलवान का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलूगु और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी इस फिल्म से कन्नड़ फिल्मों में अपनी शुरुआत कर रहे  है।

सुपर-स्टाइल एक्शन के साथ एक देसी परिवार का मनोरंजन, कॉमेडी और हाई ड्रामा फिल्म के लिए  सुदीप और एस कृष्णा की सुपरहिट अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी फिर एक बार  ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दूसरी बार एक साथ आये है । एस कृष्णा द्वारा निर्देशित, बहुत महत्वाकांक्षी एक्शन ड्रामा फिल्म पहलवान की सार्वभौमिक कहानी है, जो गर्व, प्यार और अपने खेल के लिए लड़ता है।  फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह, आकांक्षा सिंह भी प्रमुख भूमिका में  नजर आएंगे ।

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप ने साझा किया, “एक अच्छा सहयोग हमेशा एक इनाम जैसे होता है। जब ज़ी स्टूडियो के नाम से आता है, तो यह सिर्फ एक सहयोग नहीं है, यह एक ताकत भी है। इस  टीम के चारों ओर हाथ है जो दिखयाई नहीं पड़ते पर वो अपना काम करते है ,' धन्यवाद, ज़ी स्टूडियोज, इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होने के लिए। ”

यह फिल्म नेपाल और भूटान में भी रिलीज होगी।

Also Read:

टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया चीयर, कहा- हमें तुम पर गर्व है

ताहिर राज भसीन ने फिल्म 83 में सुनील गावस्कर के किरदार के लिए की 6 महीने ट्रेनिंग

Saand Ki Aankh Teaser: दंबग दादी के अवतार में नजर आईं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, टीज़र हुआ आउट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन