1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ लंच डेट किया एंजॉय, PHOTOS VIRAL

सुहाना खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ लंच डेट किया एंजॉय, PHOTOS VIRAL

 Published : Sep 02, 2018 09:49 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 09:49 pm IST

अपनी वॉग मैग्जीन कवर डेब्यू के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना फिलहाल मुंबई छुट्टियों पर आई हुई हैं।

Suhana khan, Ananya Panday- India TV Hindi
Suhana khan, Ananya Panday Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: अपनी वॉग मैग्जीन कवर डेब्यू के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना फिलहाल मुंबई छुट्टियों पर आई हुई हैं। शनिवार को वह अपनी मम्मी गौरी खान के साथ श्वेता बच्चन नंदा के स्टोर लॉन्च पर आई थीं, जहां उनके फैशन सेंस की जमकर चर्चा हुई। रविवार को उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ देखा गया। दोनों लंच करने रेस्टोरेंट गए थे।

सुहाना और अनन्या दोनों ने वाइट आउटफिट पहना था। श्वेता बच्चन नंदा की पार्टी से भी सुहाना और अनन्या की बहुत तस्वीरें वायरल हुईं।

Suhana khan, Ananya Panday
Image Source : YOGEN SHAHSuhana khan, Ananya Panday

Ananya Panday
Image Source : YOGEN SHAHAnanya Panday

अनन्या ने सुहाना संग लंच की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है।

Suhana khan, Ananya Panday
Image Source : INSTAGRAMSuhana khan, Ananya Panday

सुहाना, अनन्या और संजय कपूर की बेटी शनाया बेस्ट फ्रेंड्स हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं।

अनन्या, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है।

वहीं, सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में अभी समय है। क्योंकि शाहरुख खान चाहते हैं कि सुहाना पहले अपना ग्रेजुएशन पूरा करें।

Also Read:

PHOTOS: तैमूर संग सैफ-करीना बीच वेकेशन के लिए मालदीव रवाना, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 नेहल चुदासमा को बॉलीवुड में नहीं है दिलचस्पी, सिविल सर्विस में चाहती हैं जाना

PHOTOS: श्वेता बच्चन नंदा के स्टोर लॉन्च पर दिखा सुहाना, नव्या, अनन्या का स्टाइलिश लुक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन