1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, शनाया कपूर के कॉमेंट ने खींचा ध्यान

सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, शनाया कपूर के कॉमेंट ने खींचा ध्यान

 Published : Dec 31, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 01:14 pm IST

सुहाना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं।

सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के कॉमेंट ने ख- India TV Hindi
सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के कॉमेंट ने खींचा हर किसी का ध्यान Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वो अक्सर अपनी तस्वीरों और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सुहाना खान की इन तस्वीरों की बार करें तो उन्होंने फर वाला क्रॉप टॉप पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ बालों को बांधा हुआ है। इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बेटी अनायरा को गोद में लेकर डांस करते नजर आए कपिल शर्मा, देखें क्यूट सा वीडियो

सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के कॉमेंट ने ख
Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के कॉमेंट ने खींचा हर किसी का ध्यान

फैंस के साथ-साथ स्टार किड्स भी कमेंट कर रहे हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कमेंट करके लिखा कि क्या तुम रियल हो। वहीं माहीप कपूर ने हार्ट के इमोजी बनाए।

गौरतलब है कि शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, अबराम और सुहाना सभी कुछ दिनों पहले दुबई में थे। पूरा परिवार आईपीएल मैच में अपनी टीम का सपोर्ट करने पहुंचा था। शाहरुख खान ने भी अपना बर्थडे वहीं पर ही सेलिब्रेट किया था।

मनीष मल्होत्रा के घर हुई न्यू ईयर डिनर पार्टी, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज और जाह्नवी समेत ये सितारे हुए शामिल

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं, जिसमें वो यशराज की फिल्म 'पठान' की शूटिंग करते नजर आए थे, शाहरुख खान का लुक काफी अलग था और लोगों को 2 साल बाद किंग खान की वापसी पर बेहद खुशी भी हुई।  कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन