1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ मस्ती करती आईं नजर, फोटोज हुईं वायरल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ मस्ती करती आईं नजर, फोटोज हुईं वायरल

 Published : Sep 05, 2019 07:02 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 08:01 am IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क जा चुकी हैं। जहां उनकी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Suhana khan- India TV Hindi
Suhana khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क जा चुकी है। न्यूयॉर्क जाने पर गौरी खान ने सुहाना की कॉलेज के पहले दिन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुहाना खान की आए दिन फोटोज वायरल होती रहती हैं। इस बार न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए सुहाना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सुहाना खान की प्यारी सी मुस्कुराहत के साथ एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ घूमते हुए कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें सुहाना खान ने इस साल आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की है। ग्रेजुएशन पूरी होने पर सुहाना को ड्रामा में योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया गया। 

सुहाना खान ने 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही सुहाना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी।

Also Read:

फैंस ने करा दी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, तस्वीरें हो रही है वायरल

गणेश चतुर्थी की बधाई देकर ट्रोल हुई थी सारा अली खान, ढाल बनकर आए फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन