1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजॉय घोष को लगता है 'कहानी 2' अंगद बेदी को कर सकती है परेशान

सुजॉय घोष को लगता है 'कहानी 2' अंगद बेदी को कर सकती है परेशान

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2020 08:32 pm IST,  Updated : May 27, 2020 09:54 pm IST

'कहानी 2' को एक सस्पेंस ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें मुख्य भूमिका में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल हैं।

Angad bedi- India TV Hindi
Angad bedi Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी 2' अभिनेता अंगद बेदी को थोड़ा परेशान कर सकती है, ऐसा निर्देशक मानते हैं। घोष ने बुधवार को नेटीजेंस के लिए 'कहानी 2' देखने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "मुझे लग रहा है कि जी5 आज 'कहानी 2' दिखाने वाला है। ऐसे में अगर इच्छा हुआ तो देख लेना।"

इस पर अंगद बेदी ने प्रतिक्रिया दी: "इच्छा हुई दादा।"

फिल्मकार ने अंगद को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "देख। पर तू नया नया बाप है। शायद ये तूझे थोड़ा परेशान कर सकती है।"

'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' को एक सस्पेंस ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मुख्य भूमिका में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन