1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाई जैक' के लिए DJ न्यूक्लिया से खास टिप्स ले रहे हैं सुमित व्यास

'हाई जैक' के लिए DJ न्यूक्लिया से खास टिप्स ले रहे हैं सुमित व्यास

 Published : Mar 28, 2018 11:30 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 11:30 pm IST

सुमित व्यास को अब तक हम कई धारावाहिकों और वेब सीरीज में देख चुके हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'हाई जैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उन्हें एक डीजे की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। सुमित ने अपने किरदार की तैयारी के लिए...

Sumeet- India TV Hindi
Sumeet

मुंबई: अभिनेता सुमित व्यास को अब तक हम कई धारावाहिकों और वेब सीरीज में देख चुके हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'हाई जैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उन्हें एक डीजे की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। सुमित ने अपने किरदार की तैयारी के लिए डीजे न्यूक्लिया से नोट्स लिए हैं। सुमित ने कहा, "मैंने ध्यान दिया कि कंसोल पर वह कैसे काम करते हैं। मैं ज्यादा नहीं करना चाहता था या पागल होना नहीं चाहता था।“

उन्होंने आगे कहा, “न्यूक्लिया का संगीत जब चरम पर होता है तो उनकी एक खास अदा होती है और उनके हाथों का मूवमेंट अलहदा हो जाता है। मैंने उस अदा को सीखने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने बहुत प्यार से समझाया कि किसी शो के लिए वह अपने सेट को किसी तरह तैयार करते हैं, कब टेंपो बढ़ाना होता है और कब दर्शकों को चकित करना होता है और उन्हें शो के दौरान व्यस्त रखना होता है।

सुमित ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो वह अपने फन के मास्टर हैं और मैं उनकी नकल उतारने का बस भ्रम पैदा कर रहा हूं। मुझे आशा है कि मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा।" आकाश खुराना के निर्देशन में बन रही 'हाई जैक' में सोनाली सहगल, कुमुद मिश्रा और मंत्र जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन